iOS 18 में भारतीय यूजर्स के लिए खास फीचर्स:
1. हिंदी में सिरी:
- सिरी अब 9 भारतीय भाषाओं और भारतीय अंग्रेजी को सपोर्ट करती है।
- आप सिरी को अलार्म सेट करने, कॉल करने, म्यूजिक प्ले करने और अन्य कामों के लिए हिंदी में कमांड दे सकते हैं।
2. मल्टी-लैंग्वेज कीबोर्ड:
- iPhone 12 और उसके बाद के मॉडल में आप अंग्रेजी के साथ दो भारतीय भाषाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- यह फीचर मैसेज, नोट्स और अन्य ऐप्स में उपलब्ध है।
- iOS 18 में (अंग्रेजी + हिंदी) कीबोर्ड सपोर्ट सभी डिवाइस पर मिलेगा।
3. अल्फाबेटिकल कीबोर्ड:
- अब 11 भारतीय भाषाओं के लिए अल्फाबेटिकल कीबोर्ड लेआउट उपलब्ध है।
- आप सीधे भारतीय लिपियों में टाइप कर सकते हैं।
- यह फीचर बांग्ला, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाओं के लिए उपलब्ध है।
4. लॉक स्क्रीन कस्टमाइजेशन:
- आप लॉक स्क्रीन और कॉन्टेक्ट पोस्टर को 12 भाषाओं में कस्टमाइज कर सकते हैं, जिनमें हिंदी भी शामिल है।
- iOS 18 में आपको भारतीय अंग्रेजी में लाइव वॉयसमेल ट्रांसक्रिप्शन भी मिलेगा।
5. बेहतर डुअल सिम:
- डुअल सिम के लिए कई तरह के डिजाइन मिलेंगे, जिसमें सिम स्विच री-डिजाइन भी शामिल है।
- आप इसे कंट्रोल सेंटर से कस्टमाइज कर सकते हैं।
6. अनुवाद ऐप:
- iOS 18 में अनुवाद ऐप और भी बेहतरीन हो गया है।
- अब आप हिंदी में भी अनुवाद कर सकते हैं।
ALSO READ: मुफ्त में PDF बनाएं पासवर्ड-सुरक्षित: चोरी का खतरा होगा कम
दोस्तों मेरा नाम गोविन्द महावर है में जयपुर राजस्थान से बिलोंग करता हूँ और मैंने अपनी पढाई राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर से की है। मैं एक फुल टाइम ब्लॉगर हूँ मुझे मोबाइल, टेक्नोलॉजी से संबंधित अधिक जानकारी हासिल करना पसंद है, इसीलिए मैं अपनी नॉलेज की मदद से आपके लिए टेक्निकल ट्रिक और टिप्स हमेशा लाता रहता हूँ जिससे की आप हर दिन कुछ नया सीख सकें और इसी तरह में आपकी हेल्प करने के लिए हमेशा तत्पर रहता हूँ। धन्यवाद 🙏