किसी भी भाषा को समझना हुआ अब आसान, भाषिणी ऐप से चुटकियों में बनेगा काम
आजकल हर काम में AI का इस्तेमाल हो रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानों की कई कामों में मदद कर रहा है।
इसी कड़ी में भाषा, जो दो लोगों के बीच बातचीत करने में एक बड़ी बाधा बन सकती है, AI के साथ इस परेशानी को दूर किया जा सकता है। जी हाँ, अगर आपके फोन में ट्रांसलेशन के लिए AI ऐप मौजूद है तो आप किसी भी भाषा को आसानी से समझ सकते हैं और दूसरों को अपनी बात समझा भी सकते हैं।
भाषिणी ऐप: भाषाओं की दीवार तोड़ें
राष्ट्रीय भाषा प्रौद्योगिकी मिशन (NLTM) द्वारा विकसित भाषिणी ऐप, भारत सरकार द्वारा जुलाई 2022 में लॉन्च किया गया था। यह ऐप भारतीय नागरिकों को विभिन्न भाषाओं को समझने और उनका अनुवाद करने में मदद करता है। भाषिणी AI मॉडल और API पर आधारित एक प्लेटफ़ॉर्म है।
भाषिणी ऐप कैसे डाउनलोड करें:
- आप भाषिणी ऐप को Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसे “Bhashini (Beta)” नाम से सर्च करें।
- “MeitY, Government Of India” लिखा हुआ ऐप चुनें।
- “Install” बटन पर टैप करके इसे डाउनलोड करें।
भाषिणी ऐप का उपयोग कैसे करें:
- ऐप डाउनलोड करने के बाद, आपको “Voice”, “Text” और “Conversation” जैसे विकल्प दिखाई देंगे।
- अनुवाद के लिए, दो भाषाओं का चयन करें: पहली वह भाषा जो आप जानते हैं और दूसरी वह जिसमें आपको अनुवाद चाहिए।
- अपनी भाषा में संदेश टाइप करें और “Translate” बटन पर क्लिक करें। नीचे के बॉक्स में आपको चुनी गई भाषा में वही टेक्स्ट मिलेगा।
- आप अपनी भाषा को किसी अन्य भाषा में अनुवाद करने के लिए “Voice” का भी उपयोग कर सकते हैं।
भाषिणी ऐप पर उपलब्ध भाषाएं:
भाषिणी ऐप आपको अंग्रेजी के अलावा, बांग्ला, डोगरी, कोंकणी, गुजराती, हिंदी, मैथिली और मराठी भाषाओं में अनुवाद करने की सुविधा देता है।
भाषिणी ऐप के लाभ:
- यह भारत सरकार द्वारा विकसित एक मुफ्त ऐप है।
- यह कई भारतीय भाषाओं का समर्थन करता है।
- इसका उपयोग करना आसान और सुविधाजनक है।
- यह आपको विभिन्न भाषाओं के लोगों के साथ आसानी से संवाद करने में मदद करता है।
ALSO READ: WhatsApp Lock: अपनी Privacy को कैसे बनाए रखें?

दोस्तों मेरा नाम गोविन्द महावर है में जयपुर राजस्थान से बिलोंग करता हूँ और मैंने अपनी पढाई राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर से की है। मैं एक फुल टाइम ब्लॉगर हूँ मुझे मोबाइल, टेक्नोलॉजी से संबंधित अधिक जानकारी हासिल करना पसंद है, इसीलिए मैं अपनी नॉलेज की मदद से आपके लिए टेक्निकल ट्रिक और टिप्स हमेशा लाता रहता हूँ जिससे की आप हर दिन कुछ नया सीख सकें और इसी तरह में आपकी हेल्प करने के लिए हमेशा तत्पर रहता हूँ। धन्यवाद 🙏