Site icon The GovindM

1 मिनट में मोबाइल से पासपोर्ट साइज फोटो कैसे बनाये | 2 बहुत आसान तरीको से

आज के इस लेख में हम बात करने वाले है की मोबाइल से पासपोर्ट साइज फोटो कैसे बनाये दोस्तों आपने भी कभी अपनी लाइफ में पासपोर्ट साइज फोटो बनवाई होगी और उसमे आपका समय भी काफी व्यर्थ गया होगा। इसलिए हम आपके लिए आज ऐसा तरीका लेकर आये है। जिससे की आप खुद मोबाइल से घर बैठे पासपोर्ट साइज फोटो बना सकते है जितनी चाहे उतनी और वो भी बिल्कुल फ्री में। इसके लिए आपको कोई लैपटॉप या कंप्यूटर की भी आवश्यकता नहीं होगी। आपको बस एक स्मार्टफोन की आवश्यकता होगी जिससे की आप आसानी से पासपोर्ट साइज फोटो बना सकते है।

जैसा की आप सब जानते ही है की पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता हर वर्ग के व्यक्ति को समय-समय पर अनेक कार्य के लिए आती रहती है। चाहे वह बच्चा हो या फिर बुजुर्ग। और जब किसी व्यक्ति को पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता आन पड़ती है तो वह अपने नजदीकी की फोटो स्टूडियो में जाकर फोटो बनवाता है। परन्तु इसमें उसका काफी समय ख़राब हो जाता हो और इस काम के लिए उसे पैसे भी अधिक देने पड़ते है। लेकिन आज के दौर में भी लगभग अधिकतर लोग ऐसा ही कर रहे है। वह अपनी पासपोर्ट साइज फोटो बनवाने के लिए फोटो स्टूडियो जाते है। जिससे की उनका समय और पैसा दोनों व्यर्थ जाते है।

तो दोस्तों आज का हमारा आर्टिकल आपके लिए बेहद मददगार साबित होने वाला है जिसको पढ़कर आप अपना पैसा और समय दोनों व्यर्थ होने से बचा सकते है। आप मोबाइल के जरिये घर बैठे कितनी भी पासपोर्ट साइज फोटो बना सकते है और उसको प्रिंट भी करा सकते है। यकीन मानिये दोस्तों आपका इससे काफी समय बचेगा और आपको इसका एक रुपया भी देना नहीं पड़ेगा। अगर आपके पास प्रिंटर है तो आप खुद फोटो का प्रिंट निकाल सकते है। नहीं तो आप किसी नजदीकी ई – मित्र पे जाके प्रिंट निकलवा सकते है, इसके लिए आपको थोड़े बहुत पैसे देने होंगे।

अगर आपको भी जानना है की मोबाइल से पासपोर्ट साइज फोटो कैसे बनाये। तो इसके लिए आप हमारा यह लेख पूरा पढ़े क्योकि हमने इस लेख ऐसे बेस्ट तरीके बताये है जिससे आप मोबाइल से आसानी से चंद मिनटों में पासपोर्ट साइज फोटो बनाना सिख जाओगे। तो आपका ज्यादा समय न लेते हुए चलिए आपको बताते है निम्न तरीको के बारे में –

मोबाइल से पासपोर्ट साइज फोटो कैसे बनाये ?

अगर आप बहुत ही कम समय में पासपोर्ट साइज फोटो बनाना चाहते है तो आप अपने मोबाइल कैमरे का इस्तेमाल कर के फोटो ले सकते है फिर उसे अपने मोबाइल से या कंप्यूटर से एडिट करके प्रिंट निकलवा सकते है। ये एक ऐसा फ़ास्ट तरीका है जिससे की आप आसानी से पासपोर्ट साइज फोटो बना सकते है।

अब हम आपको इससे भी फ़ास्ट और बेहतरीन तरीका बताएँगे की आप किस तरह से पासपोर्ट साइज फोटो बना सकते है ज्यादा संख्या में। आपको हम यहाँ 2 तरीके बताने जा रहे है जिनको पूरा करके आप आसानी से पासपोर्ट साइज फोटो बना सकते है –

Method 1 – App यूज़ करके पासपोर्ट साइज फोटो बनाना
Method 2 – Online पासपोर्ट साइज फोटो बनाना

ये दोनों ही तरीके बेस्ट है लेकिन जो तरीका आपको अच्छा लगे आप उसका चयन कर सकते है, अपनी पासपोर्ट साइज फोटो बनाने के लिए, तो आइये हम इन तरीको को निम्नानुसार समझते है –

Mobile App से पासपोर्ट साइज फोटो बनाये

अगर आप भी किसी फोटो स्टूडियो में अपनी पासपोर्ट साइज फोटो बनवाते है और आपका काफी समय व्यर्थ जाता है इस कार्य से तो अब आप ये चिंता करना छोड़ दीजिये क्युकी हम आपके लिए एक ऐसा ऐप लेके आये है जिससे की आप घर बैठे मोबाइल से पासपोर्ट साइज फोटो बना सकते है। और इस का नाम है ”Passport Photo Maker” जिसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। यह ऐप बिल्कुल फ्री है और इस ऐप को 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है यूजर द्वारा।

अगर आप भी इस ऐप के द्वारा पासपोर्ट साइज फोटो बनाना चाहते है जो की बहुत आसान है तो इसके लिए आपको यह ऐप डाउनलोड करना होगा जिसकी लिंक हमने निचे दी हुई है। आप उस लिंक पर क्लिक करके यह ऐप डाउनलोड कर सकते है।

जब आप इस ऐप को डाउनलोड करके अपने मोबाइल फ़ोन में इंस्टाल कर लेंगे तो आप हमारी कुछ स्टेप्स फॉलो काके इस ऐप का यूज़ कर सकते है जो की निम्न है –

स्टेप 1. सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर पर जाकर ”Passport Photo Maker” ऐप को सर्च करके इंस्टाल कर लेना है इसके बाद इसे ओपन कर लेना है।

स्टेप 2. ऐप ओपन करने के बाद आपके सामने कुछ ऐसा डैशबोर्ड ओपन होगा जिसे आपको GET STARTED पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।

स्टेप 3. इसके बाद आपको New Photo वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

स्टेप 4. इसके बाद सर्च ऑप्शन में आपको अपनी कंट्री का नाम डालना है। इसमें आपको 5 ऑप्शन दिख जायेंगे जिसमे सबसे निचे Passport का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर आपको क्लिक करना है। नहीं तो आप ADD YOUR OWN SIZE पे भी अपनी फोटो की साइज डाल सकते है।

स्टेप 5. Passport पर क्लिक करने के बाद आपको Image Resolution 300 DPI ही रहने देना है। और ओके करना है।

स्टेप 6. इसके बाद आपको जो भी ओपन दिखाई देंगे उन्हें पर्मिशन देके Allow कर देना है।

स्टेप 7. अब आपको 2 ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमे आपको Camera और Gallery में से सेलेक्ट करना है। अगर आप फोटो खींचना चाहते है तो कैमरा पर क्लिक करे, अगर आपके पास पहले से कोई फोटो है तो आप गैलरी सेलेक्ट कर सकते है।

स्टेप 8. हमने यहाँ गैलरी से फोटो ली है आप अपने मनचाहे ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते है। फोटो लेने के बाद आपको START EDITING पर क्लिक करना है।

स्टेप 9. इसके बाद Auto-adjust करके NEXT करे।

स्टेप 10. फिर अपनी फोटो को Crop करके आगे बढे अपनी पासपोर्ट साइज फोटो के लिए।

स्टेप 11. इस स्टेप में आप अपनी फोटो का कलर एडजस्ट कर सकते है। फिर Next करे।

स्टेप 12. इसके बाद आपकी पासपोर्ट साइज फोटो बनकर तैयार है। अब आपको SAVE पर क्लिक करना है।

स्टेप 13. अब आप अपनी फाइल को सेव कर सकते है और इसमें नाम भी लिख सकते है, ध्यान रहे की आपकी फाइल साइज Large ही होनी चाहिए अच्छी क्वालिटी के लिए।

स्टेप 14. इसके बाद आपको 5 ऑप्शन दिखाई देंगे जिनका आप इस्तेमाल कर सकते है। जैसे की –

स्टेप 15. इसके लिए आपको A4 Size सेलेक्ट करना है और आगे बढ़ना है।

स्टेप 16. अब आपकी फोटो कुछ इस तरह से दिखाई देगी कई संख्या में अब आप इसको सेव कर सकते है। जिसमे आगे आपको JPG सेलेक्ट करना है और Finish कर देना है। इस तरह से आप अपनी पासपोर्ट साइज फोटो बना सकते है।

Note1. अगर आप चाहे तो My Photos के ऑप्शन में जाके अपनी फोटो को दोबारा से एडिट या फिर उसका प्रिंट ले सकते है प्रिंटर कनेक्ट करके।

2. आप इस ऐप में Photographer’s Guide का यूज़ कर सकते और इससे सीख सकते है अच्छी पासपोर्ट साइज फोटो बनाने के लिए।

Name Passport Photo Maker
Downloads 10M Times
Rating 4.7
Download Platform Google Play Store
App Link Download

 

 

Online पासपोर्ट साइज फोटो कैसे बनाये ?

आपने देखा होगा आज कल ऑनलाइन भी कई कार्य सम्पन किये जाते है। और इसी तरह से आप अपनी पासपोर्ट साइज फोटो ऑनलाइन बना सकते है। ऐसी कई वेबसाइट है जिससे आप पासपोर्ट साइज फोटो बना सकते है। हम आपको एक ऐसी बेहतरीन वेबसाइट के बारे में बताएँगे जिससे आप पासपोर्ट साइज फोटो बना सकते है। आपको निम्न पॉइंट्स को पूरा करना है –

1. सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन या लैपटॉप में Chrome Browser को ओपन करना है।

2. इसके बाद आपको How to Create passport size photo online लिखकर सर्च करना है

3. इसके बाद आपके सामने कई वेबसाइट शो होगी। जिसमे दूसरे नंबर पर www.123passportphoto.com होगी।

4. आपको इस वेबसाइट को ओपन करना है और जो साइज पहले से सेलेक्ट है वही रहने देना है और ”Start” पर क्लिक करना है।

5. इसके बाद आपको ”Browse” करके अपने मोबाइल या लैपटॉप से फोटो सेलेक्ट करनी है।

6. फोटो सेलेक्ट करने के बाद अब फोटो को Crop करे। फिर Next करे।

7. इसके बाद आपके सामने कई फोटो शो होगी जिसमे से आपको बेस्ट फोटो सेलेक्ट करनी है। हमने यहाँ Original फोटो ही सेलेक्ट की है।

8. इसके बाद आपकी फोटो तैयार है अब आप इसे डाउनलोड कर सकते है।

Note – 1. Photo paper size पर क्लिक करके आप पेपर की साइज सेलेक्ट कर सकते है जिसे आप प्रिंट करा सकते है।

2. निचे Scroll करके आप इस वेबसाइट से अपनी Single Digital Photo भी डाउनलोड कर सकते है।

Website Name 123passportphoto
Browser Chrome
Platform Google
Website Link Visit

 

 

 

Conclusion – मोबाइल से पासपोर्ट साइज फोटो कैसे बनाये ?

दोस्तों इस लेख में हमने पढ़ा की मोबाइल से पासपोर्ट साइज फोटो कैसे बनाये जाती है। और इस को पढ़कर आप सिख ही गए होंगे की हम घर बैठे मोबाइल से पासपोर्ट साइज फोटो कैसे बनाये जाती है। हमने बहुत ही आसान तरीके से आपको इस विषय पर विस्तार से बताया है। हम आशा करते है की आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा।

अगर आपको इस लेख से ज़रा सी भी मदद मिली हो तो आप इस लेख को अपने दोस्तों के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करे। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो को इस लेख से लाभ मिल सके। दोस्तों अगर आपके मन में कोई भी सवाल है इस लेख को लेके तो आप हमे निचे कमेंट करके पूछ सकते है। हमे आपके कमेंट का इंतज़ार रहेगा।

 

इन्हे भी पढ़ें 

 

 

FAQs About – How to Create Passport Size Photo from Mobile in Hindi

पासपोर्ट साइज फोटो बनाने के लिए बेस्ट वेबसाइट कोनसी है ?

इसके लिए आप हमारा ये आर्टिकल पढ़े इसमें हमने बेस्ट वेबसाइट के बारे में बताया है।

पासपोर्ट साइज फोटो बनाने के लिए कोनसा ऐप डाउनलोड करे ?

पासपोर्ट साइज फोटो बनाने के लिए वैसे तो इंटरनेट और गूगल प्ले स्टोर पर ढेर सारे ऐप उपलब्ध है लेकिन आपके लिए सबसे बेस्ट और आसान ऐप Passport Photo Maker है जिसे आप आसानी से Google Play Store से डाउनलोड कर सकते है।

पासपोर्ट साइज फोटो बनाने के लिए बेस्ट वेबसाइट कोनसी है ?

इसके लिए आप हमारा ये आर्टिकल पढ़े इसमें हमने बेस्ट वेबसाइट के बारे में बताया है।
Exit mobile version