Site icon The GovindM

सरकारी वेबसाइट पर सस्ते दामों में खाना मिल रहा है, Swiggy-Zomato भी हैरान! ऐसे करें इस्तेमाल

भारत में ऑनलाइन खाना मंगाने का चलन बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है। हालत यह है कि एक व्यक्ति साल भर में 5-6 लाख रुपये की बिरयानी ऑनलाइन मंगाकर खा जाता है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी मार्केट में Swiggy और Zomato का दबदबा है, लेकिन अब सरकार भी इस क्षेत्र में उतर चुकी है। सरकार ने ओपन नेटवर्क पर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) नाम की एक वेबसाइट लॉन्च की है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यहां Swiggy और Zomato के मुकाबले सस्ते दामों में खाना मिलता है। आइए जानते हैं इस सरकारी वेबसाइट पर ONDC का इस्तेमाल कैसे करें…

ONDC कब लॉन्च हुआ?

ONDC को सितंबर 2023 में लॉन्च किया गया था। उस समय, इसे हर रोज़ करीब 10,000 खाने के ऑर्डर मिल रहे थे। अब ONDC अचानक से चर्चा में आ गया है। आए दिन लोग ONDC, Swiggy और Zomato के ऑर्डर के स्क्रीनशॉट शेयर करके कीमतों की तुलना कर रहे हैं। लोगों का दावा है कि ONDC पर खाना सस्ता मिल रहा है। ONDC अब देश के तमाम शहरों में अपनी सेवा देने लगा है।

ONDC का इस्तेमाल कैसे करें?

1. Paytm एप में ONDC खोजें:

2. ONDC स्टोर चुनें:

3. रेस्टोरेंट और मेनू देखें:

Exit mobile version